मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन हो गया। उन्होंने बृहस्पतिवार रात्रि में 12:30 बजे अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से भाजपा से 1991 और 1993 में विधायक रहे। सुरेश संगल डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर है।