मुजफ्फरनगर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना चुनाव कार्यालय खोलकर चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है। जबकि चुनाव की घोषणा होने से पूर्व ही किसी पार्टी के द्वारा अपना चुनाव प्रचार कार्यालय खोला गया हो। इस दौरान भाजपाईयों ने स्वामी दीपांकर महाराज की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से हैट्रिक के साथ ही जीत का हवन करते हुए यज्ञ में आहुति प्रदान की है।

वही भाजपा नेताओं ने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार भी देश की जनता मोदी जी की गारंटी पर विश्वास के साथ कमल के फूल पर वोट देकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। भाजपाईयों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी से इस बार पूर्व से भी बड़े अंतर से भाजपा जीतने जा रही है।

जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं को जीत का अंतर बढ़ाने के लिए काम करना है। विपक्ष की चुनौती को उन्होंने दरकिनार कर दिया। भाजपा ने गुरूवार से जनपद में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा के परम्परागत महावीर चौक मार्किट परिसर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का आज विधिवत शुभारंभ किया गया।

कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हमारी योजनात्मक और संगठनात्मक पक्ष जो भी चुनाव के लिए आवश्यक हैं, वो सभी तैयार हैं। चुनाव के लिए विधानसभा और लोकसभा संचालन समितियां भी सक्रिय हैं। विधिवत चुनाव अभियान की शुरूआत आज से की जा रही है। जो भी कमल का फूल का निशान लेकर आयेगा, पार्टी के कार्यकर्ता उसी को चुनाव लड़ाने का काम करेगी। हमारे बूथ और पन्ना प्रमुख तक सभी टीमें तैयार हैं। जनता के बीच कार्यकर्ता सरकारों की उपलब्धियों को लेकर जा रही हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से स्वामी दीपांकर महाराज, लोकसभा प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष बागपत नीरज शर्मा, लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, मिथलेश पाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, ब्लाॅक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, पूर्व चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, हरेन्द्र शर्मा, श्रीमोहन तायल, रेणू गर्ग, सुषमा पुण्डीर, बिजेन्द्र पाल, सभासद बाॅबी त्यागी, नवनीत गुप्ता, अरविन्द राज शर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौ. सलीम सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।