अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सम्मेलन रविवार को नगर के एसडी इण्टर कॉलेज में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन सिंह उपाध्याय ने की तथा संचालन जिलाध्यक्षा केपी सिंह व जिला महामंत्री तेजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशनलाल आर्य, सुरजन सिंह प्रधान, नवीन कुमार उपाध्याय प्रधान, भीम सिंह प्रधान, राजपाल सिंह, कालीरण उपाध्याय, दुलीचंद उपाध्याय, जगमाल आर्य, नकुल उपाध्याय, हेम प्रभा आदि मौजूद रहे।
सम्मेलन में समाज के हितों को लेकर चर्चा की गई, वहीं वक्ताओं ने राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी मंथन किया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि संगठन का महासम्मेलन 05 दिसम्बर को मुजफ्फरनगर में आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए आवाज उठाई जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गजेन्द्र उपाध्याय, नेत्रपाल आर्य, धर्मपाल सिंह, विकास उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, नीरज कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।