मुजफ्फरनगर। आगनबाड़ी कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर अपनी लम्बित मांगों और समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए धरना दिया।

महिला आगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व आंगनबाडियों आशा, संगिनी, रसोईया महिलाओं ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कृष्णा प्रजापति ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने आगंनवाडी, आशा, संगिनी, रसोइया बहनों को 120 दिन के अन्दर सम्मान जनक मानदेय और जीवन देने का वादा किया था, मगर आज तक भी यह पूरा नहीं किया। मुख्यमन्त्री ने 21 फरवरी 2019 में 1500 रुपये मानदेय वृ(ि की घोषणा की परन्तु आज तक एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने सरकार पर बार बार झूठी घोषणा करने के आरोप लगाते हुए निंदा की और इसे महिलाओं का अपमान बताया। यहां पर अजब हिंह ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के सम्मान में कार्य करने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। इस सरकार को इस बार सबक सिखाने का आह्नान उन्होंने महिलाओं से किया।

प्रदर्शन के दौरान सुधा त्यागी, सपना त्यागी, गीता शुक्ला, शीला सैनी, सुनीता राजपूत, नीरज राजपूत, संगीता राजपूत, प्रतिभा त्यागी, दुर्गेश, फुलमेश, नीता चौधरी, मुकेश धीमान, शशि चौधरी, राखी राजपूत, सरिता चौधरी, मंजू व गीता मेनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।