महराजगंज : यूपी के महराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीवी की मौत के बाद साली के साथ शादी रचा रहे दूल्हे ने बीच में ही फेरे रोक दिये। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब वह नहीं माना तो पुलिस को बुलानी पड़ी। जिसके बाद आगे की रस्म पूरी हो पाई। दरअसल युवक तत्काल दहेज में बाइक देने की डिमांड रख दी थी।
यह घटना चौक थाना क्षेत्र का है। एक युवती की शादी वनटांगिया वनग्राम बहुअहिया के रहने वाली एक लड़के के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही मायके में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद दोनों परिवारों ने तय किया कि मृतक की छोटी बहन की शादी जीजा से करा दिया जाएगा। शादी के लिए ससुराल पक्ष ने बाइक देने का आश्वासन दिया था। 24 अप्रैल को शादी डेट फिक्स हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को चौक क्षेत्र के सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर में शादी के लिए दोनों पक्ष एकत्रित हुए। दोनों परिवार व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी होने लगी। उसी दौरान दूल्हे ने बाइक को लेकर पूछताछ की। लड़की के परिजन फौरन बाइक देने में असमर्थता का इजहार किए। इसके बाद मामला बिगड़ गया।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। जिसके बाद चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्राम प्रधान रमेश सहानी और रिश्तेदारों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को समझा कर शादी के लिए तैयार किया। जिसके बाद विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं।
बांदा में शादी के लिए दुल्हन सज-धज कर बैठी इंतजार करती रही लेकिन न दूल्हा आया और न ही बारात आई। यहां तक बारातियों के स्वागत के लिए सजावट और खाना नुकसान होने के साथ लड़की के घरवालों को शर्मिंदगी भी हुई। दरअसल गुड़िया का निकाह मोहम्मद आफताब के साथ तय हुआ था। मुंह दिखाई रस्म के बाद 11 फरवरी को निकाह तय हुआ था लेकिन 31 जनवरी को अफताब की बहन अफसाना बहनोई शाहिन के साथ घर पहुंच गया और अतिरिक्त 2 लाख रुपये नगद की डिमांड रख दी।
जब उन्होंने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर गुड़िया के घर वालों ने 9 मार्च को इसकी शिकायत कोतवाली और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। जिसके लड़का पक्ष निकाह के लिए तैयार हो गया। तय तारीख पर लड़की पक्ष के लोग तैयारियों में जुट गए। खाना बन गया बारातियों के स्वागत के लिए सजावट हो गई। लेकिन देर शाम तक न तो दूल्हा पहुंचा और न ही बारात। इस मामले में अब युवती की मां ने डीआईजी से शिकायत की है।