मुजफ्फरनगर। जनपद पूरी तरह गर्मी की आग में झुलस रहा है। गर्मी का आलम यह है कि लोग पूरी तरह बिलबिला रहे हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण सुबह नौ बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना दूभर हो रहा है। तापमान भी बढ़कर 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
शनिवार को सूरज ने आसमान में आते ही गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना आरम्भ कर दिया है। आज भी तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सूरज की आग उगलती अत्यधिक गर्मी के कारण सड़कें भी सुनसान हो गयी है। हवा भी ना के बराबर ही चल रही है, जिस कारण अत्यधिक गर्मी में लोग पसीने से बेहाल हो रहे हैं।
इन दिनें पखे व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों को मजबूरी में बाहन निकलने से पूर्व अपने शरीर को सूरज की झुलसाने वाली तपिश से बचने के लिए सूती कपड़े से ढकना पड़ रहा है। महिलाएं छाता लेकर और अपने हाथों व मुंह को सूती कपड़े से लपेटकर ही जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो इन दिनों स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।
सुबह जब स्कूल जाते हैं, तो मौसम बहुत अच्छा होता है, परंतु जब स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर के लिए चलते हैं, तो सूरज की अत्यधिक गर्मी में उनका बुरा हाल हो जाता है। यदि शहर में कहीं जाम मिल जाए, तो उस समय तो बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जाम में फंसने और धूप में खड़े रहने के कारण वह पसीने-पसीने हो जाते हैं। अत्यधिक गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बच्चे ठंडे पानी से नहा रहे हैं। इन दिनों गर्मी ने बच्चों, बड़ों व बूढ़ों सभी का हाल बेहाल किया हुआ है।