मुजफ्फरनगर। संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अपराधी केशव उर्फ केशो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाश वाहन चोर है।

थाना सिविल लाइन पुलिस संधावली अंडरपास के पास बृहस्पतिवार रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ मार्ग से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को आता देखकर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह फायर कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

दोनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों बदमाश नई मंडी की बचन सिंह कालोनी निवासी केशव उर्फ केशो व उसका साथी अर्जुन हैं। केशो नई मंडी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अर्जुन के खिलाफ दो व केशो के खिलाफ दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि बरामद बाइक दो दिन पहले साकेत कालोनी से चोरी की थी। जिसका मुकदमा दर्ज हैं। घायल को अस्पताल मेंं भर्ती कराया है।