मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के उपचुनाव में इशरत ने जीत दर्ज की। महिला के लिए आरक्षित वार्ड में दो प्रत्याशी आमने-सामने थीं। नगर पंचायत के मुख्य चुनाव में वार्ड छह मुर्दा पट्टी से आमना खातून सदस्य चुनीं गई थी। उनके निधन के बाद उप चुनाव कराया गया। मरहूम आमना की पुत्रवधू इशरत पत्नी आलम त्यागी और नीलोफर पत्नी डॉ. नौशाद मैदान में थीं। चुनाव में इशरत ने 178 वोट से जीत दर्ज की।