नई दिल्ली। मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता हैं, लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता हैं। आमतौर पर बारिश के मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसके कारण डेंगू, मलेरिया, डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और संक्रमण जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी हैं। मानसून में हेल्दी डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी हैं। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए हेल्दी और पौष्टिक चीजों क आसवन करना चाहिए।

इस दौरान सही आहार लेना न केवल हमारी सेहत को ठीक रखता है, बल्कि हमें कई बीमारियों के खतरो से भी बचाता हैं। जिससे कि हम स्वस्थ रहते हुए ताजगी भरे अंदाज से इस मौसम का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो जानिए बारिश के मौसम में किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

बरसात के मौसम में अक्सर लोग पानी कम पीते हैं। जबकि इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप गर्म पेय पदार्थ, जैसे हर्बल चाय, सूप, और गर्म पानी नियमित पिएं। इससे जुकाम और सर्दी-खांसी नहीं होता है। स्किन ग्लो करती है और आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता हैं।

मौसमी फलों का करें सेवन
बरसात के मौसम में मौसमी फल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। इस मौसम में मिलने वाले फल आम, जामुन, सेव, और पपीता, तथा विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, नींबू, और आंवला, का सेवन करें. जिससे हमारा इम्यून सिस्टम को मजबूत होता हैं।

फास्ट फूड खाने से बचें
बरसात के मौसम में ताजा खाना खाएं। बाहर का खाना, या फास्ट फूड खाने से बचें क्योंकि इनमें इस मौसम में बैक्टीरिया होने का खतरा ज्यादा होता है। इस तरीके का भोजन करने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में उबली हुई सब्जियां खाना सबसे अच्छा होता हैं।