मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्रदेश व क्षेत्रीय भाजपा की सन्तुति पर गन्ना समिति चुनाव 2024 (मुजफ्फरनगर) अध्यक्ष पद के निम्नलिखित प्रत्याशियो के नाम घोषित किए है।

 

जारी किए गए पत्र के मुताबिक सहकारी गन्ना विकास समिति में संदीप शर्मा को पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, अरुण गुर्जर को कार्यकर्ता, सुमन को कार्यकर्ता, आरती सिंह को कार्यकर्ता, निर्भय शेरावत को पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य, मूलचंद उर्फ मौनी को कार्यकर्ता, रोहना से अनिल त्यागी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य और ज्योति को कार्यकर्ता घोषित किया है।