खतौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिप बना ली। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं।