मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव भिक्की के जंगल में प्रधान कपिल पाल के चचेरे भाई मोहनवीर पाल उर्फ मोनू (24) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव पूर्व प्रधान के गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

मोहनपाल उर्फ मोनू क्षेत्र में स्थित कीर्ति फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार दोपहर में वह फैक्ट्री में जाने के लिए घर से कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजन सोचते रहे कि वह फैक्ट्री में है। शनिवार शाम को गांव के पूर्व प्रधान इस्तकार अपने मजदूरों को लेकर खेत पर गए तो उन्होंने खेत में एक युवक का शव पड़े देखा। शव के ऊपर गन्ने भी पड़े थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूर्व प्रधान की सुूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में शव की शनाख्त मोनू के रूप में हुई। उसके सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक के पिता देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।