मुजफ्फरनगर। बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम और खराब हो गया है तथा ठंड भी काफी बढ़ गई है। रविवार सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। सुबह करीब 5:00 बजे तेज बारिश भी हुई। बारिश और शीतलहर से जहां ठंड और अधिक बढ़ गई है वहीं तापमान में भी गिरावट आई है।

आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम अभी भी खराब है। बारिश के आसार बने हुए हैं। ठंडी हवाओं के कारण बढ़ी ठंड से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।