गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला का अपहरण कर यौन शोषण के बाद धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला के पति ने बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2023 में खोड़ा क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। खोड़ा में ही रहने वाले इमरान नामक युवक से उनकी पत्नी की बातचीत होती थी। इसका पता उन्हें कई माह बाद चला। नौ जनवरी को उनकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गईं। काफी तलाश करने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तब उन्होंने थाने में गुमशुदगी लिखा दी। उन्हें कई दिन बाद पता चला कि उनकी पत्नी इमरान के साथ गई है।
महिला ने पूछताछ में बताया कि इमरान उसे कई मस्जिदों में लेकर गया। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद में ही घूमते रहे। महिला के पति का आरोप है कि उनकी पत्नी के धर्मांतरण का प्रयास किया गया है। एसीपी कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर थाने में इमरान के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 3 और 4 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।