मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोेतवाली केे अग्रसेन विहार में मंगलवार रात कंकरखेड़ा निवासी विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका साथी अनुज घायल हुआ था। इस घटना का मुख्य आरोपी योगीराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ है। उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि हत्या की घटना का मुकदमा रात में योगीराज व अन्य के खिलाफ दर्ज कर लिया था।
घटना का मुख्य आरोपी अपने साथी देवराज के साथ बाइक पर सवार होकर शहर छोड़ कर भाग रहा था। भोपा बाइपास के पास रजबहे मार्ग पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ में योगीराज दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकेे साथी को भी भागते समय पकड़ लिया गया। एक पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ है।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।