मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में आज शाम एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना में महिला के नजदीकी लोगां पर ही आरोप लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोपा कोतवाली इलाके के बरुकी गांव में आज शाम एक महिला को गोली मार दी गई, जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। परिजनों का आरोप है कि महिला का ससुरालियों से दहेज का मुकदमा चल रहा है, जिसकी रंजिश में ससुराल पक्ष के लोगों ने गोली मारी है।