मुजफ्फरनगर। फलावदा रोड पर शुगर मिल गेट पर ट्रैक्टर पहले अन्दर धुसाने को लेकर किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमे कई किसान घायल हो गएं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक किसान को हिरासत में लिया है। तलाशी में किसान के पास से तमंचा भी बरामद होना बताया गया है। पकडे गए किसान पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

शुगर मिल गन्ना डालने वाले किसानों में पहले गेट में घुसने को लेकर हमेशा विवाद रहता है। कई बार किसानों में धारधार हथियार भी चल चुके है। शनिवार शाम को भी ऐसा ही हुआ। गांव पिपलहेडा निवासी किसान शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर आएं। इसी दौरान गांव निवासी दूसरे किसान ने गेट में पहले ट्रैक्टर घुसाने का प्रयास किया। जिसकों लेकर गेट पर किसानों के बीच में विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों किसानों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इसी दौरान शेखपुरा निवासी महीपाल किसानों के बीच में फंस गया। एक किसान ने महीपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि जिस किसान ने सिर पर हमला किया है उसके हाथ में तमंचा था जिसने बट से सिर में वार किया है।घटना के दोरान किसानों में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एक किसान को हिरासत में लिया है। जिस किसान को पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पकडे गए किसान पर कार्रवाई की है।