मुजफ्फरनगर। शहर के प्रशिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के युवा पुत्र प्रणव स्वरूप का एक हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से उद्योगजगत में शोक छा गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के प्रशिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के पुत्र प्रणव स्वरूप कमल सिनेमा बिल्डिंग में चल रहे नव निर्माण का अवलोकन करने गए थे।
उसी समय एक बीम टूटकर उन पर आ गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। प्रणव स्वरूप के निधन का समाचार फैलते ही उधोग जगत में शोक छा गया और शुभचिंतको का जमावडा उनके आवास पर लग गया।
शहर के बडे उद्योगपति आलोक स्वरूप के बेटे प्रणव स्वरूप की दुखद मौत हो गई हैं। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्टेशन रोड पर स्थित कमल सिनेमा में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे प्रणव स्वरूप आज सुबह लगभग 10 बजे मजदूरों से बात कर रहे थे, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ता चला गया और संभलने के लिए जैसे ही बल्ली को पकडा, तो उनके ऊपर भारी-भरकम बीम गिर गया, जिसके नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुँचें और शव देखकर पछाड खाकर गिर पडे। आलोक स्वरुप की एक बेटी की भी कुछ वर्ष पूर्व रोड एक्सीडेंट में दुखद मृत्यु हो गयी थी। परिवार के दो बच्चो की दुखद मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है।