मुजफ्फरनगर। जिले में तीसरे दिन सूरज चमका को लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन रात और सुबह-शाम की सर्दी बढ़ जाने से जनजीवन प्रभावित है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शीतलहर के चलते लोग दिन भी कंपकंपा रहे हैं।

दिन में सूरज निकल रहा है और कुछ देर के लिए लोगों को राहत भी दे रहा है। शीतलहर के चतले सर्दी इतनी अधिक है कि शाम ढलते ही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी प्रारंभ हो जाती है और सुबह के दस बजे तक यही हालत है। सुबह-शाम और रात में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। आम आदमी के सामने समस्या खड़ी हो रही है। रात में ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रह है जो 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालाकि दिन में सूरज निकलने से अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम में आद्रता 92 प्रतिशत पर पहुंच गई। सुबह-शाम में सर्दी बढ़ जाने से बाजार से लेकर यातायात तक सब कुछ प्रभावित है। सुबह को बाजार देर से खुल रहे हैं। शाम को जल्दी बंद हो रहे है।