बागपत. यूक्रेन पर रसिया के हमले के बाद फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं में बडागांव की डा. निहारिका त्यागी भी थी। निहारिका के पिता नेभारत सरकार से सभी भारतीयों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगाई थी। निहारिका यूक्रेन में एमबीबीएम कर रही है। उसके पिता श्रीओम त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी यूक्रेन में ऑफलाइन परीक्षा दे रही थी। परीक्षा समाप्त कर डा. निहारिका को भारत आना था। लेकिन युद्ध के हालात में बंद हुई सभी उड़ानों के कारण भारतीय छात्र-छात्राएं वही फंस गई थी। निहारिका ने अपने परिजनों को बताया कि यूक्रेन में भारत के काफी छात्र छात्राएं है। दो दिन में परीक्षा समाप्ति के बाद सभी को अपने घर लौटना था। श्रीओम त्यागी ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे सभी छात्र-छात्राओं व अन्य भारतीयों को एयरलिफ्ट कराकर सुरक्षित भारत लाने की मांग की थी। शुक्रवार सुबह निहारिका रोमानिया से भारतीय वायुसेना के ग्लोबमास्टर विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंची। परिजन उसको लेकर गांव आ रहे है।