मुजफ्फरनगर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की परवाह नहीं है और वह किसानों को अपने दो तीन अरबपति मित्रों को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब किसान चाहते हैं कि यह कानून वापस हों तो सरकार क्यों उन पर जबरन इन्हें लाद रही है। उनका कहना था कि सरकारी मंडियों को खत्म कर सरकार किसानों की उपज को चंद पूंजी पतियों हे हवाले करना चाहती है।

कल्याणकारी इंटर काॅलेज मैदान पर आयोजित किसान जवान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधने हुए सवाल किया कि किसानों की आय दोगुनी हुई है क्या? प्रियंका ने कहा सरकार दावा कर रही है कि उसने किसानों की भलाई के लिए कानून बनाए हैं। सरकार बताए कि किस किसान ने यह कानून बनाए हैं। जब पूरे देश के किसान इसका विरोध कर रह े हैं और वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लेन में सरकार को क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा किसान और जवान इस देश की शान हैं। जनता ने मोदी को दो-दो बार पीएम बनाया इस भरोसे से कि वह आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं। प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। प्रियकां ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवास से कुछ दूरी पर किसान बैंठे हैं, पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों की मांग नहीं सुनने को लेकर सरकार से कहा जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको उनका अपमान करने का हक नहीं है।

केंद्र के नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री जी के चंद अरब पति दोस्तों के फायदे के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस कानून को लेकर देश का किसान विरोध में खडा है। इस देश का गरीब संकट में है, रो रहा है अपना अधिकार मांग रहा है। किसान अपने खून पसीने से फसलों को सींचता है। किसानों को उसकी फसलों का भुगतान नहीं मिल रहा। आप उस कानून को वापस लीजिये, इन कानूनों को रद्द कीजिये। उन्होंने केन्द्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा सात साल में जितने वादे किए सारे तोड़ दिए। प्रियंका गांधी ने कहा इस सरकार के कार्यकाल ने गरीब और किसान की कमर तोड़ दी है और अमीरों की मदद की है। प्रियंका ने कहा कि इस कानून में व्यवस्था है कि विवाद की सुनवाई एसडीएम या उसके उपर का एक अधिकारी सुनेगा। अदालत में जाने का अधिकार किसान को नहीं है। ऐसे में सरकार किसानों और उसकी फसलों को अपने चंद अरबपति दोस्तों के हाथों बेचना चाहती है। जब उनकी मर्जी है वे फसल खरीदेंगे और जब चाहें बेचेंगे। जितने दाम में होगा खरीदेंगे और जितना दाम होगा मजी से बेचेंगे। सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करना चाहती है जहां किसानों को निर्धारित दाम मिलता है।

बघरा के कल्याणकारी इंटर काॅलेज के मैदान में हो रही किसान महापंचायत में वक्ताओं ने तीन कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पार्टी नेता प्रमोद कृष्णम, पूर्व सांसद संजय कपूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया त्रिनेत्र ने पंचायत में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। दीपेंद्र हुड्डा ने भी कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि देश के किसान का विश्वास मोदी जी से उठ गया है, किसान इन तीनों बिलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रमोद कृकृष्णन ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है, योगी जी को समझ नहीं आ रहा वह क्या करें। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इससे पहले मेरठ में उनका जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर महासभा में पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुक्रवार से ही रैली स्थल पर डेरा जमा रखा था। वहीं पंचायत में रागिनी का भी किसानों ने जमकर आनंद उठाया।