मुजफ्फरनगर। शौरम गांव में आज भाजपा समर्थकों तथा किसानों के बीच हुए टकराव के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बडा बयान दिया है।
मीडिया के लिए जारी किए गए संदेश में राकेश टिकैत ने कहा कि आपस का भाईचारा बनाये रहे सभी लोग अपने है। अगर कोई जनप्रतिनिधि आपके गांव में जाता है तो उससे अपने सवाल सीमा के दायरे में करे। लोकतंत्र में सभी को बात कहने का अधिकार है। जनप्रतिनिधियों को भी जनभावना का ध्यान रखना चाहिए। किसानों की बात को सरकार तक स्पष्ट कहना चाहिए। जनता के बिना सत्ता संभव नही है। जनप्रतिनिधियों व किसानों को भाईचारे का पालन करना चाहिए।