मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में संस्थापक इलमचंद आर्य की स्मृति में यज्ञ का आयोजन हुआ। स्कूल का परीक्षाफल घोषित हुआ और मेधावियों को सम्मानित किया गया। आर्य रत्न गुरुदत्त आर्य ने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए।
आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुदत्त आर्य रहे। यज्ञ के यज्ञमान संस्था के संस्थापक डॉ सत्यवीर आर्य सपत्निक रहे। आचार्या मृदुला के कुशल पुरोहित में यज्ञ संपन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य जनों ने यज्ञ में आहुति देकर सहभागिता की। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के पिता डॉ सुरेंद्र सिहं ने यज्ञ में विशेष रुप से सम्मिलित होकर इलमचन्द आर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यज्ञ के उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने अपनी संगीत शिक्षिका कनिका टंडन के निर्देशन में यज्ञ प्रार्थना प्रस्तुत की। विशेष आमंत्रण पर पधारे भजनोपदेशक सतीश सुमन आर्य ने जप ले ओम का नाम भजन की सुंदर प्रस्तुति से सभी उपस्थित जनों को भक्तिमय धारा से जोड़ दिया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सभी को संस्कारवान होने के लिए प्रेरित किया तथा वैदिक सिद्धांतों को पुन: जागृत करने के लिए संस्था के संचालकों एवं शिक्षकों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए विभिन्न वर्गों में विशेष योग्यता प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य ने स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।