मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड राज्य के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने अपनी बहन के परिजनों से मुलाकात की तथा हालचाल जाना। कैबिनेट मंत्री के बुढ़ाना आने की सूचना मिलते ही कस्बे के भाजपा नेता भी उनसे मिलने पहुंचे।
उत्तराखंड राज्य के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बुधवार को बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने बहन के परिवार में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा हालचाल जाना। बहन के परिजनों से उनके व्यापार व परिवार के सदस्यों आदि को लेकर भी चर्चा हुई। उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के बुढ़ाना आने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता जितेंद्र त्यागी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश संगल, विनीत कात्यान, संगीत गर्ग व अमरीश गोयल आदि भी वहां पहुंच गए।
राजेश संगल ने कैबिनेट मंत्री को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं की कैबिनेट मंत्री के साथ राजनीति पर भी चर्चा हुई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश में अमन चैन है। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार ओमप्रकाश गोयल, शिवकुमार गोयल, उनके भांजे अंशुल गोयल व संघ नेता प्रेमचंद आदि भी मौजूद रहे।