मुजफ्फरनगर. खतौली खंड विकास क्षेत्र में तालाबों को संवारा जाएगा। इन तालाबों को अमृत सरोवर का नाम दिया जाएगा। जीर्णोंद्धार के लिए तालाबों को चिह्नित किया जा रहा है। खंड विकास क्षेत्र में दस तालाबों का लक्ष्य दिया गया है। तालाबों को आकर्षक बनाया जाएगा। साफ-सफाई और खोदाई के बाद उनमें जल एकत्र किया जाएगा। तालाबों की स्थिति बेहद खराब है। कुएं भी पाट दिए गए हैं, जिससे उनकी संख्या कम होती जा रही है। इससे भूमिगत जल स्तर तेजी से गिर रहा है। गिरते भू-जल स्तर को उठाने और जल संरक्षण तथा तालाबों का अस्तित्व बचाने के लिए जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू की है। खंड विकास क्षेत्र को दस तालाबों का लक्ष्य दिया गया है। तालाबों को चिह्नित किया जा रहा है। तालाबों को आकर्षक बनाया जाएगा। तालाब का पानी उपयोग में लाया जा सकेगा। तालाबों का लिया जा रहा जायजा ग्राम पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों को तालाबों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर जाकर तालाबों की स्थिति देखने के साथ समीक्षा की जा रही है। अभियान से तालाबों की सूरत बदलेगी।

तालाब जल संरक्षण लायक बनेंगे। जल संचय से जल स्तर उठेगा और उनका पानी उपयोग में लाया जा सकेगा। तालाबों को बनाया जाएगा आकर्षक ग्राम पंचायत अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर के तहत तालाबों को संवारा जाएगा। तालाबों में जल संरक्षण होगा और आकर्षक बनेंगे। तालाब के पास झंडा चबूतरा, हरियाली को पौधारोपण, पक्की सीढ़ियां, पानी एकत्र करने और निकालने की व्यवस्था व तालाब का पानी साफ-सुथरा रखने के लिए चेंबर बनाए जाएंगे।