मुजफ्फरनगर। चंडीगढ़ से मौसी के यहां जन्मदिन में आए युवक का शव मंगलवार शाम मनव्वरपुर रजवाहा से बरामद हुआ। पुलिस ने शव निकलवाया।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मनव्वरपुर के रजवाहा में मंगलवार शाम युवक का शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव रजवाहा से निकलवाया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रामदरबार निवासी विक्की वाल्मीकि पुत्र राजकुमार के रूप में हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर गांव में अपनी मौसी के यहां जन्मदिन के अवसर पर आया था।
वह दोस्तों के साथ जानसठ क्षेत्र में रजवाहा में नहाने गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक ने शराब पी रखी थी और नहाते समय रजवाहा के पानी में बह गया। उसके साथ आए युवक घटनास्थल के समीप के बाग में उसकी तलाश करते रहे।