मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाने पर समाधान दिवस में तहसीलदार आरती सिंह और थानाध्यक्ष रतनपुरी विनोद कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद संबंधी पांच शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तीन शिकायतों पर राजस्व टीम को मौके पर भेजकर समाधान कराने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में आई शिकायत के बाद तहसीलदार खतौली आरती यादव के रतनपुरी में तालाब की पैमाइश कराई। रतनपुरी में खसरा नंबर 507 पर तालाब दर्ज है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर फसल उगाई थी। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, लेखपाल विजय कुमार के साथ मिलकर पैमाइश कर निशानदेही की। अधिकारियों ने ट्रैक्टर चलवाकर खड़ी गन्ने की फसल को खुर्द-बुर्द कराया। इसके बाद भूमि को मुक्त किया गया।