मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिविल लाइन निवासी एक दंपती कपड़ों का थोक का कारोबार है। इस दंपती ने कुछ समय पूर्व गुजरात के सूरत निवासी बड़े कारोबारी से 72 लाख का कपड़ा खरीदा था। 54 लाख का भुगतान करने पर 20 लाख बकाया रह गए थे। यह रकम देने में आनाकानी करने पर सूरत के कारोबारी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

रविवार को पीड़ित कारोबारी के साथ सूरत पुलिस सिविल लाइंस थाने पहुंची। थाना प्रभारी संतोष त्यागी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद गुजरात और सिविल लाइन पुलिस आरोपी व्यापारी दंपती के घर पहुंची और दंपती को थाने लाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इस दौरान पीडित कारोबारी को आरोपी दंपती ने 20 लाख रुपये का चेक सौंप दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने बताया कि चेक लेकर समझौता होने के बाद गुजरात पुलिस व पीड़ित कारोबारी वापस लौट गए।