मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि जनपद में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए जनपद में नवीन मण्डी स्थल सहित 48 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐंसी व्यवस्था बनाई जाये, जिससे किसानों को क्रय केंद्र में गेहू लाने में कोई दिक्कत न हो। किसानों को क्रय केन्द्रों से सीधे कृषक के बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा। सभी कृषक आवश्यक प्रपत्र अपने साथ रखे ताकि उनको भुगतान में कोई दिक्कत न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि गेंहू खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को निर्देश-दिये कि गेहूं खरीद से सम्बन्धित सभी तैयारियां भण्डारण, बोरों की आवश्यकता, क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध कराने वाली सामग्री, पानी की व्यवस्था, टेन्ट आदि की व्यवस्था किसानों के बैठने आदि की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण किये जायेगे। उन्होंने कहा कि तौल कांटे आदि सही होने चाहिए।

किसानों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिये कि गेहू खरीद से सम्बन्धित जो भी बाते है उन सभी बातो का प्रचार प्रचार गांव गांव कराया जाये और लेखपाल, ग्राम सचिव के माध्यम से जानकारी दी जाये। ताकि गेहू लेकर आने वाले किसान के किसी परेशानी का सामना न करना पडे। उन्होंने कहा गेहू क्रय का पैसा सीधे आरटीजीएस के माध्यम से दिया जाये और इसमें विलम्व न किया जाये। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रवार समीक्षा की जायेगी। उन्होने कहा कि ऐंसी व्यवस्था बनाई जाये, जिससे किसान को दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गेंहू क्रय केन्द्रों पर कोविड नियमों का पालन सुनिश्चत किया जाय।

किसानों को पीने के पानी शेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चत की कराई जाये। क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि गेंहू खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही है। 2 लाख 7० हजार बोरे, तौल कांटे आदि की पूर्ण व्यवस्था है। उन्होने बताया कि इस बार गेहूं क्रय केंद्रों में गेंहू खरीद मूल्य 1975 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित हुआ है। गेहूं क्रय केन्द्र प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक खुलेगे। उन्होंने बताया कि किसानों से गेहूं उतराई, छनाई सफाई के 2० रूपये प्रति कुन्तल लिये जायेगे जो वापस नही किये जायेगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा आलोक कुमार, सभी एसडीएम, पीसीएफ, पीसीयू के अधिकारी, एआर-कॉपरेटिव, खाद्य विपण अधिकारी सहित क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।