मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली की एक कॉलोनी में बुधवार को एक मकान में एक साथ 60 सांप और 75 उनके अंडे निकले हैं। बताया गया अशोक विहार के इस मकान से लगातार सांप निकल रहे हैं। अब तक मकान से 60 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं। समिति के लोगों ने सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया है।

अशोक विहार विकास समिति खतौली के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने बताया कि कस्बे की सबसे पॉश कॉलोनी में कढ़ली निवासी रंजीत सिंह का मकान है। जिसमें किराएदार रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से एक-दो सांप निकल रहे थे। जिन्हें पकड़वाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन बुधवार को इस मकान में 60 से अधिक सांप निकलने, जिन्हें पकड़ा गया। वहीं 75 से ज्यादा सांप के अंडे भी मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में सांप और अंडे मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बना है।

बताया गया कि ई-ब्लाक में जिस मकान में सांप निकल रहे हैं, वहां आसपास के लोग दहशत में है। वहीं बच्चों को मकान से दूर रखा जा रहा है।

कॉलोनी में सफाई नहीं, दहशत में लोग
सुधीश पुंडीर ने कहा कि कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां पर जन निकासी नहीं है, शिविर भी चालू नहीं है। जिस कारण ई और एफ ब्लाक में पूरी कॉलोनी का गंदा पानी भर गया है। यहां पर मच्छर सहित कीड़े, मकोड़े पैदा हो रहे हैं।