शामली। गर्मी से दो दिन की हल्की राहत के बाद फिर आफत बढ़ गई। सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। तापमान में वृद्घि देखी गई। दो दिन पहले जहां पर तापमान 36 डिग्री था, तो बृहस्पतिवार को बढ़कर 43 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

पिछले दो दिन से आसमान में बादल छाने और आसपास के जिलों में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्घि हुई। गर्मी के चलते सुबह आठ बजे से ही लोग जरूरत के सामान खरीदने बाजार निकल गए।

सुबह 10 बजते ही गर्म हवा और तेज धूप ने अपना कहर बरपाने लगा। गर्मी और लू के कारण बाजार धीरे-धीरे खाली हो गया। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाजार खाली रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग सड़क पर चल भी रहे थे वे छाता, गमछा से अपने को गर्मी और धूप से बचाते नजर आए।