(Almonds Benefits For Men)
नई दिल्ली। ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। बादाम का सेवन हार्ट, हेयर्स और वजन कम करने में मददगार है। साथ ही इसका सेवन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं बादाम के खासियत के बारे में।

बादाम में होते है पोषक तत्व
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। बादाम विभिन्न पदार्थों का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो आपकी ऊर्जा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। बादाम खाने से आपको विटामिन बी2, मैंगनीज, कॉपर और प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा बादाम लो-ग्लाइसेमिक इंजेक्स फूड है।

बाल झड़ना रोकता है
पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बादाम का एक और फायदा है। यह बालों का झड़ना और पतला होना कम करता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।

वजन बढ़ने से रोकता है
बादाम में कैलोरी होती है, लेकिन स्वस्थ वसा के रूप में होती है। एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है कि सप्ताह में कम से कम दो बार बादाम खाने से पुरुषों में वजन बढ़ने से रोकता है। वहीं बादाम हड्डियों के फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है। वह दांतों की सड़न को रोकने में मदद करता है।

सेक्शुअल हेल्थ में मददगार
उम्र बढ़ने का असल पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ पर पड़ता है। रोजाना 6 बादाम खाने से पुरुष की सेक्स ड्राइव बढ़ती है। बता दें बादाम को हमेशा छिलके उतारकर खाना चाहिए। इसके लिए रातभर गुनगुन पानी में बादाम को भिगाकर रखें। फिर सुबह खाली पेट छीलकर खा लें।