मुजफ्फरनगर। शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित उत्तरी रामपुरी में भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया। शक्ति सिंह की माता धर्मवती ने एक तहरीर थाना नगर कोतवाली पुलिस में देते हुए अवगत कराया कि आज शाम के वक्त उनके घर पर दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने घर पर दस्तक दी। जिस पर वह बाहर आई और उनसे पूछा तो उन्होंने उनके साथ बदतमीजी करते हुए अपशब्द कहे।
शक्ति सिंह की माता धर्मवती ने अवगत कराया कि जैसे ही अज्ञात युवकों से उसके पति ने आने का कारण पूछा तो। अज्ञात युवकों ने उसके पति पर हमला कर दिया। यह सब होता देख घर से उनके पुत्र और पुत्रवधू बाहर आई उक्त लोगों ने उनके साथ भी बदतमीजी की गश्ती पर पुलिस को आता देख दोनों आरोपी फरार होगए। भाकियू के ज़िला मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह ने अवगत कराया की घटना के दौरान वह घर पर नहीं थे।
उन्होंने बताया कि परिवार के लोगो का फ़ोन आया तो उन्होंने बताया कि यहां पर दो अज्ञात युवक आए और उस वक्त पुलिस भी मौजूद थी साथ ही उनके साथ एक व्यक्ति और भी मौजूद था। जिसने उसी वक्त उन्हें बताया कि यह पता गलत है। और उन्हें कोई गलतफहमी हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की इस हरकत की वजह से असुरक्षा का अभाव बढ़ा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले कि जानकारी ली। और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और आगे की कार्यवाही की जाए। जिससे पता चल सके कि यह कौन लोग है। और क्या इनका मकसद था।
इस तरहा उनके घर पर आने का और उनके माता पिता के साथ अभद्र व्यवहार करने का यह सब पता चल जायेगा। जब आरोपियों कि गिरफ्तारी होंगी। मौके पर मौजूद थाना नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।