शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मामूली बात पर दो समूह के बीच हुए पथराव में तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के चडाव गांव में गुरुवार को हुई। मामल में सात लोगों मनोज, अजय, प्रवेश, रोहित, संजीव, अमित और रविंदर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों समूह के बीच पुरानी दुश्मनी थी और गुरुवार को संजीव के अजय की पत्नी रीना को हैंडपंप से पानी भरने से रोकने के बाद झगड़ा शुरू हुआ।

थाना अधिकारी रोजंत त्यागी ने बताया कि दोनों के बीच बहस हिंसा में बदल गई और दूसरे लोग भी इसमें शामिल हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस बीच, एहतियाती तौर पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।