मुजफ्फरनगर. रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने बालक से कुकर्म किया। पीड़ित बालक ने मामले की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन बालक को लेकर थाने पहुंचे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि बालक गांव में अपने घेर में खेल रहा था। तभी गांव का ही किशोर उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया और कुकर्म किया।
विरोध जताने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।