मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल द्वारा गश्त के दौरान खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने की सूचना है। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
खबरों के अनुसार बुधवार रात शाहपुर थाने का हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार अपने साथी के साथ बसी रोड पर गश्त कर रहा था। इस दौरान अचानक प्रदीप ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली छाती के दाएं हिस्से में लगी है। साथी सिपाही ने थाने में सूचना दी। प्रदीप को सीएचसी शाहपुर में भर्ती कराया गया है।