मुजफ्फरनगर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने खतौली विधायक के जन्म दिवस पर बधाई दी। जानसठ के कवाल स्थित उनके आवास पर कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी के जन्म दिवस पर भी शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विधायक से केक काटने की अपील की, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। कहा कि वे जन्म दिवस पर केक काटने की प्रवृत्ति के खिलाफ हैं।

इस तरह के आयोजन से अच्छा तो किसी जरूरतमंद की मदद की जाए। लोग खुशी में अपने घरों में चिराग जलाते हैं, लेकिन इस परंपरा में लोग केक पर लगी मोमबत्ती बुझाकर अपने घर का उजियारा कम करते हैं।