मुजफ्फरनगर. पुरकाजी में देर रात डिवाइडर में रोडवेज़ बस के टकरा जाने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सोमवार रात खतौली डिपो की रोडवेज़ बस मुजफ्फरनगर से रुड़की की ओर जा रही थी। बिजलीघर के पास बस डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस ने घायल सवारियों को पीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने सभी की मरहम-पट्टी कर छुट्टी कर दी। रुड़की निवासी शावेज़ तथा जानसठ निवासी आदेश भी घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना में शाहपुर निवासी शब्बीर घायल हो गया भूराहेड़ी चेकपोस्ट के पास अज्ञात वाहन ने शब्बीर को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया।