मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में रालोद ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 14 वार्डों में प्रत्याशियों को उतारा था, इस दूसरी सूची में 7 वार्डों के समर्थित प्रत्याशियों के नामों को ऐलान किया गया है। इनमें कई पूर्व जिला पंचायत सदस्यों को रालोद द्वारा टिकट दिया गया है।
रालोद की ओर से भी पंचायत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। इससे इस बार की यह चुनावी जंग काफी रोचक होने की संभावना है।

रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी भी अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व की सूची में पार्टी की ओर से अपने युवा कार्यकर्ताओं को भी काफी तरजीह दी गयी थी। मंगलवार को रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने जनपद चयन समिति जिला पंचायत चुनाव के प्रस्ताव पर 7 वार्डों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूबी पत्नी मंगल सिंह और बाला किन्नर को भी टिकट दिया गया है।