मुज़फ्फरनगर। शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में सीवर लाइन बन्द होने से स्थानीय नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सिविल लाइन बंद होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और गंदा पानी उनके घरों तक आ जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी इस ओर सुध ले नहीं ले रहे है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 और ब्रह्मपुरी मोहल्ला में सिविल लाइन बंद होने से स्थानीय नागरिकों को विकट समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद के अफसरों व कर्मचारियों से की जा चुकी हैं। आरोप है कि कई बार अधिकारी बीमारी होने का हवाला देते हैं, तो कई अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन बंद आते हैं। ऐसे में अपनी समस्याओं को लेकर ब्रह्मपुरी के लोग हताहत है। लोगों का कहना है कि गंदे जल की निकासी ना होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वही कोरोना महामारी के चलते संक्रमण फैलने का भी डर उन्हें सता रहा है। ऐसे में पालिकाकर्मी भी अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ रहे हैं। ब्रह्मपुरी के नागरिकों का आरोप है कि नगरपालिका के जलकल विभाग के अवसर तो उन्हें साफ-साफ बोलते हैं कि इसका पेमेंट है उन्हें नहीं होता है, इसलिए सिविल लाइन का कार्य उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपनी इस समस्या का हल निकालने की गुहार लगाई है।
Home उत्तर प्रदेश मुज़फ्फरनगर मुज़फ्फरनगर: ब्रह्मपुरी में सीवर लाइन बन्द होने से मंडरा रहा बीमारी फैलने...