मुजफ्फरनगर। वन महोत्सव के पहले दिन ही जनपद में शासन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के रिकार्ड को तोड दिया है। जनपद के लिए 5 जुलाई पहले दिन शासन के द्वारा 21 लाख 63 हजार 600 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। मंगलवार को सुबह राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश दया शंकर सिंह के नेतृत्व में 26 विभागों के द्वारा चलाए गए अभियान में 21 लाख 72 हजार 936 का वृक्षारोपण किया गया है।

वृक्षारोपण महाअभियान 2022 के अन्तर्गत मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश दया शंकर सिंह ने इस महाअभियान में अपनी सहभागिता करते हुए नयागांव मे बरगद के पौधे का पौधारोपण कर अपना योगदान दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनपद में करीब 21,72,936 पौधे लगाये गये है।

लेकिन जरूरी है कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण करें, इन वृक्षों को अपने बच्चों की तरह पालन, पोषण करना पडेगा तभी ये फलवित और पुष्पित हो सकते है। मण्डलायुक्त सहारनपुर लोकेश एम ने कहा कि वन महोत्सव का यह कार्यक्रम केवल प्रशासनिक अमले का काम नहीं है अपितु इसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है।

मंडलायुक्त सहारनपुर लोकेश एम. द्वारा शुक्रताल में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह,एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह आदि जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

वन महोत्सव के लिए निर्धारित लक्ष्य की सूची

विभाग का नाम 5 जुलाई 6 जुलाई 7 जुलाई 15 अगस्त

वन विभाग 311300 31150 31150 62300

पर्यावरण विभाग 50500 5050 5050 10100

ग्राम्य विकास 1041000 104100 104100 208200

राजस्व विभाग 118500 11850 11850 23700

डीपीआरओ 118500 11850 11850 23700

आवास विकास 6600 650 650 1300

औद्योगिक विकास 6600 650 650 1300

नगर विकास 20400 2050 2050 4100

लोक निर्माण 12900 1300 1300 2600

सिंचाई विभाग 12900 1300 1300 2600

कृषि विभाग 199400 19950 19950 39900

पशुपालन विभाग 11100 1100 1100 2200

सहकारिता विभाग 4800 500 500 1000

उद्योग विभाग 9000 900 900 1800

बिजली विभाग 8800 900 900 1800

माध्यमिक शिक्षा 2400 250 250 500

बेसिक शिक्षा 2400 250 250 500

प्राविधिक शिक्षा 6500 650 650 1300

उच्च शिक्षा 21600 2150 2150 4300

श्रम विभाग 1300 150 150 300

स्वास्थ्य विभाग 16800 1700 1700 3400

परिवहन विभाग 1300 150 150 300

रेलवे विभाग 35300 3500 3500 7000

रक्षा विभाग 6400 650 650 1300

उद्यान विभाग 131300 13150 26300 183828

पुलिस विभाग 6600 650 650 1300

योग 2163600 216550 216550 433100