गोरखपुर। जिले के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के रघुनाघपुर में रविवार शाम साढ़े 6 बजे अज्ञात बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी पत्नी रामपाल गुप्ता के घर चढ़कर महिला प्रधान को गोली मार दी। बचने के लिये भागी महिला प्रधान को बदमाशों ने दौड़ाकर दूसरी गोली मार दी। इससे महिला प्रधान खून से लथपथ हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर बदमाश भाग गए। वहीं परिजन प्रधान को लेकर मेडिकल कालेज रवाना हो गए है जहां महिला प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।
सहजनवा विकास खण्ड के परफॉमेंस ग्रांट प्राप्त गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी रविवार शाम 6.30 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी, की मोटरसाइकिल से चार बदमाश मुह बांधे उनके दरवाजे पर चढ़ गए और सीधे दुर्गावती देवी को गोली मार दी। महिला प्रधान बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ी लेकिन बदमाशों ने उन्हें दौड़ाकर और गोली मार दी जिससे वह गिरकर तड़पने लगी। वहीं गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। परिजन तत्काल प्रधान को लेकर इलाज के लिए मेडिकल कालेज रवाना हो गए, जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरपुर बुदहट पुलिस सीओ खजनी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ले रही है। हालांकि अभी हमले का कारण नहीं पता चल पाया है। वहीं महिला प्रधान की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके में सरेआम हमला होने से दहशत फैल गई है।