प्रतीकात्मक चित्र

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बा निवासी एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पति और स्वजन ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी उसने पति के पास रहने से इन्‍कार कर दिया।

नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी घर से चली गई थी। चार दिन पहले वह घर पर आई। पत्नी ने उसके साथ रहने से इन्‍कार कर दिया। स्वजन ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पति और पत्नी थाने पहुंचे।

महिला ने बताया कि वह पति से अलग रहेगी। दो बच्चों को भी अपने साथ रखेगी। वह बिना किसी दबाव के जा रही है। वह अन्य व्यक्ति से कोर्ट मैरिज करेगी। पति व उसके स्वजन के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। दोनों बच्चों का खर्चा भी नहीं लेगी। स्वजन महिला को समझाने के प्रयास में लगे थे। इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।