मेरठ. स्पेशल टास्क फोर्स ने अंतर राज्यीय गिरोह के मादक पदार्थ तस्कर अशोक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी यूपी के मुजफ्फरनगर के मीरापुर से की गई है। आरोपी के पास से 2 किग्रा हेरोइन बरामद की गई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये है।
STF मेरठ के अपर पुलि अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर अशोक निवसी बुढेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर का रहने वाला है। जिसके पास से एक मोबाइल फोन, 2100 रुपये और 1995 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया की यह बरेली के तस्कर से खरीदी गई है। जिससे आरोपी बस में बैठकर काले रंग के बैग में रखकर लाया था।
आरोपी अशोक ने STF को पूछताछ में बताया की यह हेरोइन ऑन डिमांड सप्लाई की जाती है। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में यह बेची जानी थी। अशोक ने यह भी बताया की यह नेपाल के रास्ते यूपी में लाई जाती है। जहां से आन डिमांड अलग अलग जिलों में तस्कर इसे सप्लाई करते हैं। STF अब बरेली में उस तस्कर की भी तलाश कर रही है, जिसने अशोक को दी है।
STF के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया की एसटीएफ फरार आरोपी की भी तलाश कर रही है। अभी तक आरोपी से पूछताछ में सामने आया की यह अलग अलग जिलों में छात्रों को सप्लाई होनी थी। इनमें हायर एजुकेशन में पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक की पुड़िया सप्लाई की जाती हैं। इसे जांच के लिए लैब भी भेजा जाएगा। एसटीएफ ने मीरापुर में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोपी अशोक ने STF को बताया की सहारनपुर का रोहित भी इसे सप्लाई करता था। इसका सौदा व्हाट्सएप कॉल पर किया जाता था। जिससे पुलिस या एसटीएफ को पता न चले। अशोक 12 वीं फेल है। जो पूर्व में कई बार अलग अलग स्थानों से हेरोइन की तस्करी कर चुका है।