मुज़फ्फरनगर। शहीद सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस ओर खालसा यूथ क्लब के सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर लंगर का आयोजन किया। जिसमे सर्वधर्म के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रामराज के खालसा यूथ क्लब के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चिमटे वाले गुरुद्वारे पर एकत्र होकर शहीद सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। यहा खालसा यूथ क्लब के युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे से देशभक्ति के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार, शिव चौक तक पैदल मार्च निकाला तथा लोगो को देशप्रेम के प्रति जागरूक करते हुए सरदार भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
पैदल मार्च के दौरान देशभक्ति के गीतों व नारो से सम्पूर्ण वातावरण गूंज उठा। इसके बाद गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब जी का पाठ कर लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वधर्म के लोगों ने लंगर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हरविंदर सिंह गुरेटा, जीवन सिंह, सुदेशपाल,जसप्रीत सिंह,मान साहब,अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।