योगी सरकार -2 में राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार खतौली में पहुंचे कपिल देव अग्रवाल और भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्यमंत्री और भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी का खतौली क्षेत्र में पहुंचने पर दर्जनों जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हाईवे पर भंगेला चेक पोस्ट के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आधारशिला संस्थान के अध्यक्ष वसीम अहमद व पदाधिकारियों में राज्यमंत्री का टीका लगाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद घंटा घर पर एडवोकेट मुकेश जैन, रजत जैन जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अजय भुर्जी सभासद, श्याम रहेजा जिला महामंत्री युवा मोर्चा, ऋषभ जैन अरिहंत, विकास कौशिक सभासद आदि रहे।