मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भोपा रोड पर तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा व पैदल चल लोगों को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के रैलिंग से टकरा गया। हादसे में तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर चोट आयी। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गयी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
देर रात रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा में बैठकर कुछ लोग आदर्श कालोनी जा रहे थे। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में भोपा पुल पर चढते हुए अचानक पीछे तेज गति से आयी एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित हो गयी और पैदल चल रहे लोगों को भी अपन चपेट में ले लिया। कार अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के रेलिंग से टकरा गयी। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गयी। कार ड्राईवर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिविल लाइन ब्रिजेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल आशीष, वंदना पत्नी आशीष , हार्दिक(03) पुत्र आशीष, श्रैया(08), शुभम बंसल , अम्बिका शर्मा पत्नी नितिन, खुशबु पत्नी प्रिंस, नरेश व स्तुति(06) पुत्री प्रिंस को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।