मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को दिल दहला देने वाले हादसे में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बरसात के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने महिला को मलबे से निकाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गाँव की है जहाँ आज बरसात के चलते एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में एक 65 वर्षीय महिला सत्तो दब गई। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने महिला को मलबे से बाहर निकलवाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि आज सुबह ग्राम गोयला से सूचना मिली कि एक छत का लेंटर गिर गया है जिसमें एक महिला दबी हुई है। तुरंत इसमें थाना शाहपुर पुलिस एसएचओ शाहपुर सीओ बुढ़ाना, मैं स्वयं और सीएफओ और उनकी फायर स्टेशन की टीम एसडीएम बुढ़ाना सब लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एक महिला को बाहर निकल गया। उसको तुरंत सीएचसी शाहपुर ले जाया गया, जहां पर उनको डेड घोषित कर दिया गया है। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष है जिसमें पंचायत नामा और पीएम अग्रमिक कार्रवाई की जा रही है।