भोपा। चारा लेकर लौट रही महिला पर कच्छा बनियान पहने व्यक्ति ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी एजाजुल की पत्नी रजिया सोमवार को पीर वाले जंगल के खेतों से चारा लेने गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में कच्छा बनियान पहने युवक ने उस पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी युवक की तलाश में कांबिंग भी की। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मिले। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। घायल महिला के पति ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। घटना से खेतों में काम करने वाले लोगों व महिलाओं में भय बना है।