मुज़फ्फरनगर। जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र में एक महिला की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के साथ बलात्कार की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के कस्बा बुढाना के मौहल्ला पछाला निवासी 69 वर्षीय महिला 19 दिसम्बर को जंगल मे लकड़ियां बीनने गई थी। उसकी लकड़ियों का ढेर जंगल मे पड़ा मिला था। मगर महिला का कोई सुराग नही लग पाया।

2 दिन पहले गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार सगीरन की तलाश में जुटी हुई थी। आज सुबह विज्ञाना मार्ग के नज़दीक जंगल में अज्ञात शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। परिजनों ने महिला की शिनाख्त की। महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही केस का अनावरण करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की ईंट से पीटकर हत्या की गई है। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। महिला की गुमशुदगी गत दिवस ही दर्ज कराई गई थी।